फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने गए जेई को पीटा

Fri, 07 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए जेई को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गुस्साए लोगों ने जेई से सरकारी दस्तावेज तक छीन लिए। जेई के पिटते ही अन्य स्टाफ भाग खड़ा हुआ, किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी ने जान बचाई। जेई ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद टाउन के जेई ईश्वर प्रसाद कर्मचारियों के साथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला प्रभुदयाल में चेकिंग कर बकायेदारों के कनेक्शन काट रहे थे। आरोप है कि कनेक्शन काटने के दौरान लोगों ने जेई से गाली-गलौच शुरू कर दी।

लोगों ने त्योहार के मौके पर बिजली कनेक्शन काटने का विरोध किया, लेकिन जेई ने कई कनेक्शन कटवा दिए। इसी दौरान कुछ लोगों ने जेई जहांगीराबाद से हाथापाई शुरू कर दी और सरकारी दस्तावेज छीन लिए।
विज्ञापन


जेई के साथ हाथापाई होते ही स्टाफ मौके से भाग गया। इस पर लोगों ने जेई को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, किसी तरह जेई ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, लोगों ने जेई पर कनेक्शन नहीं काटने के एवज में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।

जेई ने आरोपी के खिलाफ अभद्रता करने और बंदी बनाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली जहांगीराबाद में दी है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

बोले अफसर
मैं टीम के साथ बकायेदारों के कनेक्शन काट रहा था। बकायेदार उपभोक्ताआें की ओर से इसका विरोध किया गया। एक व्यक्ति ने उनसे अभद्रता और मारपीट की। उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। - ईश्वर प्रसाद, जेई, जहांगीराबाद टाउन

जेई के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेई सरकारी कार्य कर रहा थे। उनसे अभद्रता की गई और सरकारी दस्तावेज छीने गए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, एक्सईएन, जहांगीराबाद

वसूली नहीं  देने पर जेई ने दी धमकी
जेई द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। जेई ने कनेक्शन नहीं काटने की एवज में अवैध वसूली की मांग की। अवैध वसूली नहीं होने पर जेई ने उनसे गाली-गलौच की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। - मारपीट का आरोपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें