फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से संबंध के शक में की दीपक की हत्या

Sat, 08 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
जीटीबी एंक्लेव शाहदरा से गायब दीपक उर्फ गोविंद की हत्या उसके दोस्त ने ही अपनी प्रेमिका के साथ संबंध होने के संदेह साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही पर कोतवाली क्षेत्र में सनौटा झाल से दीपक का शव बरामद कर लिया है।

थाना जीटीबी एंक्लेव के एसएचओ अनुपम भूषण ने बताया कि जीटीबी एंक्लेव शाहदरा निवासी दीपक शर्मा(23वर्ष)पुत्र मदनलाल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 31 मार्च 2017 को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन


दीपक के परिजनों ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच      के दौरान प्रकाश में आया कि दीपक को आखिरी बार उसके दोस्त        रंजीत सिंह, सौरव के साथ        देखा   था। बताया कि संदेह के आधार पर जब रंजित और सौरव से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में रंजीत ने बताया कि उसके संदेह था कि उसकी प्रेमिका के साथ दीपक के संबंध है। इसलिए वह दीपक से रंजिश रखने लगा। 31 मार्च को वह सौरव के साथ  दीपक को घूमने के बहाने से मसूरी लेकर आ गए।
विज्ञापन


जहां उन्होंने दीपक की गला घोंटकर हत्या कर दी। और शव   गंग नहर में फेंक दिया। बृहस्पतिवार   को दिल्ली पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही पर सनौटा झाल से दीपक का शव बरामद कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें