फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ का सामान छोड़ भागे बदमाश

Sun, 23 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अफसरों को सूचना देता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लूटा हुआ माल जंगल में छोड़कर लुटेरे भाग निकले। सामान के जंगल में रखने की सूचना ग्राम प्रधान ने चोला पुलिस को दी। चोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब चार बजे जाहिदपुर ग्राम प्रधान संजय कुमार को सूचना मिली कि गांव निवासी ब्रह्मा शर्मा पुत्र मुंशी शर्मा के खेत और ग्राम समाज की बगिया में ट्रक से सामान उतारा गया है। ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो बड़ी मात्रा में सामान से भरे कार्टून रखे मिले।

ग्राम प्रधान की सूचना पर चोला चौकी प्रभारी अनिल कुमार पहुंचे तो बड़ी मात्रा में सामान मिला। अफसरों के निर्देश पर पुलिस जंगल में रखे सामान को चौकी ले आई। सामान की चेकिंग की गई तो इसमें फ्रिज, वाशिंग मशीन, वॉकर, बच्चों के रेडीमेड गारमेंट्स, बिजली केबिल, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, लोहे के नट-बोल्ट आदि मिले। सामान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें