फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने की चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश

Tue, 22 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला, बुगरासी
विज्ञापन
विज्ञापन
कटान केलिए छह गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे गोतस्करों ने रोकने पर पुलिस चौकी इंचार्ज को ही कुचलने की कोशिश की और वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


हालांकि इसमें चौकी इंचार्ज को हल्की चोट आई लेकिन मौके से बिना नंबर का मिनी ट्रक और कार बरामद की गई है। मौके से पशुओं की कटान में इस्तेमाल होने वाले औजार भी मिले हैं।

मंगलवार सुबह बिना नंबर की एक डीसीएम और एक कार भगवानपुर गांव से पुल की ओर रही थीं। बुगरासी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने उन्हें रोका और डीसीएम की तलाशी लेने के लिए पीछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही चौकी इंचार्ज ने डीसीएम में गोवंशीय पशु देख साथी पुलिसकर्मियों को आवाज दी, तभी डीसीएम चालक ने ट्रक बैक कर चौकी इंचार्ज को टक्कर मार दी।

हड़बड़ाए पुलिसकर्मी पीछे दौड़े तो चालक-हेल्पर और कार सवार चार लोग वाहन छोड़ कर भाग गए। चौकी इंचार्ज भी चोटिल हुए। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि डीसीएम से छह गायें बरामद की गई हैं।

इसके अतिरिक्त पशुओं को काटने का सामान मिला है। दोनों गाड़ी, सामान और गायों को कब्जे में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें