फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पकड़े छह लाख के नए नोट

Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
दो हजार के नोट
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाखेड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से छह लाख के नए नोट पकड़े । कार सवार ने खुद को फल विक्रेता बताते हुए दिल्ली स्थित ओखला मंडी से फल बेचकर कैश लेकर आने की बात कही। स्टेटिक टीम और आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.30 बजे कोतवाली पुलिस की टीम मूड़ाखेड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बुलंदशहर की ओर से आ रही कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में कार में छह लाख रुपयेबरामद हुए। बरामद नोटों में दो हजार और 500 के नए नोट तथा 100 रुपये के नोट थे।

पकड़े जाने के बाद पुलिस कार और उसमें सवार युवक को लेकर कोतवाली आ गई। आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान नगर स्थित मोहल्ला सराय अल्लो निवासी कार सवार युवक नवाब पुत्र युनुस ने बताया कि वह फल बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


पपीता बेचने के लिए वह दिल्ली स्थित ओखला मंडी गया था। फल बेचने के बाद वह वहां से छह लाख रुपये लेकर आ रहा था।   हांलाकि रसीद मांगने पर वह दिखा नहीं पाया। नवाब ने ओखला मंडी से फल बेचने की रसीद लाने की बात कही है।

आयकर विभाग की टीम रसीद की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान कार पकड़ी गई है जिसमें छह लाख रुपये मिले हैं। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें