फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से नाबालिगों ने किया गैंगरेप

Mon, 06 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को जबरन खाली मकान में ले जाकर गांव के ही दो किशोरों ने रेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।  

मासूब के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम उनकी आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के दो नाबालिग जिनकी उम्र 14 और 16 वर्ष है मासूम को जबरन पड़ोस के खाली पड़े घर में ले गए, जहां बारी-बारी से रेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर रविवार सुबह दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

मासूम बच्चियों से पहले भी हो चुकी है दरिंदगी
26 फरवरी 2015 को नगर कोतवाली क्षेत्र में शादी में आई 7 साल की बच्ची से दरिंदे ने किया रेप। पुलिस आज तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई।
22मार्च 2015 को खुर्जा देहात क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से रेप। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
12मई 2015 नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पन्नी नगर में 8 साल की बच्ची से मोहल्ले के ही युवक ने की दरिंदगी।
14 अक्तूबर 2015 में खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से रेप।
15जनवरी 2016 को नगर कोतवाली क्षेत्र में 11 साल की बच्ची से आरोपी ने की दरिंदगी।

गलत संगत से किशोरों में बढ़ रही अपराध की प्रवृति
नाबालिग द्वारा बच्चियों के साथ रेप की अक्सर घटनाएं सामने आ रही है। माता-पिता को अपने बच्चों की सोसायटी और उसके कार्यकलापों पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे बच्चे के दिमाग में अपराध की मानसिकता घर न कर सके। - डॉ. आरबी शर्मा, मनोरोग चिकित्सक

मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग संकीर्ण मानसिकता का शिकार होते हैं। मौका मिलने पर अपनी गंदी मानसिकता से समाज को शर्मसार करते हैं। -प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह,समाज शास्त्री

रिक्शा चालक की पत्नी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म
नगर के एक मोहल्ले में रिक्शा चालक की पत्नी को अकेला पाकर मोहल्ले के युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

   एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पति रिक्शा चलाते हैं। दो छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। तीन मार्च 2017 की सुबह वह घर पर अकेली थी। पति रिक्शा लेकर मजदूरी करने गया था, जबकि बच्चे स्कूल गए थे।
विज्ञापन


सुबह करीब 9.30 बजे मोहल्ले का ही एक युवक धोखे से दरवाजा खुलवाकर घर में घुस आया। आरोपी ने अंदर से कुंदी लगा ली। उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके साथ बलात्कार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें