कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने जंगल में ले जाकर चार वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मरा हुआ जानकर आरोपी भाग गया। मासूम को तलाश करते हुए परिजन जंगल में पहुंचे।
वहां से बेहोश मासूम को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का चार वर्षीय बेटा रविवार शाम घर के बाहर खेलता हुआ गायब हो गया। उसको गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उठाकर खेतों की ओर ले गया था। आरोप है कि युवक ने मासूम के साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की।
बेहोश होने पर मरा हुआ समझकर शराबी मासूम को वहीं छोड़कर भाग गया। उधर बच्चे के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। तलाश करते हुए परिजन जंगल में पहुंच गए। वहां बेहोशी की हालत में मासूम पड़ा हुआ मिला।
आनन-फानन में परिजन उसे उठा कर कैलाश अस्पताल ले गए। जहां आईसीयू में भर्ती मासूम की हालत काफी गंभीर बनी हुई। उधर पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी युवक अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।