फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही ने बढ़ाया बदमाशों का दुस्साहस

Wed, 02 Nov 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शाम छह बजे दंपति से लूट की घटना करने के बाद जेवर पुलिस जहां डेढ़ घंटे बाद आई और अपना क्षेत्र न जानकर रबूपुरा पुलिस के सहारे पीड़ितों को छोड़ वापस चली गई। वहीं वारदात के चार घंटे बाद रात करीब 10 बजे पहुंची रबूपुरा पुलिस भी पीड़ित से फोन पर बात कर निकल गई। आशंका है कि इन्हीं बदमाशों ने रात 12.30 बजे डकैती की वारदात को अंजाम दिया।   
विज्ञापन


बदमाशों ने मंगलवार रात साढ़े छह घंटे के अंतराल और ढाई सौ मीटर के दायरे में दंपति से लूट और भट्टा पर डकैती व गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। फलैंदा निवासी करन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने शाम छह बजे घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने कंट्रोल रूम कॉल कर वारदात की जानकारी दी। कंट्रोल रूम से एक नंबर देकर कहा गया कि वह यहां पर सूचना देे दें। करन सिंह ने उक्त नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दे दी। आरोप है कि करीब सवा घंटे बाद जेवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद बताया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र का न होकर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र का है। जेवर पुलिस रबूपुरा पुलिस को कॉल कर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें