फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्डिंग की धमकी देकर छात्रा को किया ब्लैकमेल

Fri, 31 Mar 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की छात्रा को कॉलेज बस के ड्राइवर ने बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग का झांसा देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया। बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया।

पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह निजी इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ती है। वह रोजाना बस से कॉलेज जाती है। बस का ड्राइवर उसे कॉलेज आते-जाते समय झांसे में लेने की कोशिश करता था।
विज्ञापन


वह आए दिन फोन पर भी करता था। छात्रा के परिजनों ने जब इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की तो नवंबर 2016 में कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी चालक को नौकरी से निकाल दिया था। पीड़िता छात्रा का कहना है कि बावजूद इसके आरोपी ड्राइवर उसकी बहन के नंबर पर कॉल कर रहा है।
विज्ञापन


आरोपी ने बहन को धमकी दी कि उसके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है। अगर उसने बात नहीं की तो वह रिकॉर्डिंग को लोगों में वायरल कर देगा। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर आरोपी लवकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें