फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों का थानों पर प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर/स्याना/जहांगीराबाद/छतारी/अहमदगढ़। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ भाजपाइयों का थाना घेराव कार्यक्रम चौथे दिन भी जारी रहा। भाजपाइयों ने शुक्रवार को जिले में देहात कोतवाली समेत कई स्थानों पर थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजकर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। भाजपा नगराध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी के कैंप कार्यालय से भाजपाइयों ने जुलूस निकाला और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथुन दीक्षित को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर देवेंद्र लोधी, महेश लोधी, हीरा सिंह, डॉ. अनीता लोधी राजपूत आदि रहे। वहीं, कोतवाली देहात पर प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता जीतू ठाकुर के संचालन में सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। सभा की अध्यक्षता  मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने की। ।
विज्ञापन


राकेश लोधी, दिनेश लोधी, नीरज सिंह, आचमन, रघुवीर सिंह, छोटू सिंह, जगपाल सिंह, महेश शर्मा, जयप्रकाश और सोनू आदि शामिल रहे। अहमदगढ़ में भाजपा नेता आशीष वत्स के नेतृत्व में भाजपाइयों ने थाने का घेराव  किया। इस मौके पर आशीष वत्स, लवकुश पंडित, संजय चौधरी, पदम सिंह, सोनू, राकेश आदि रहे।


 उधर, जहांगीराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह और चेयरमैन पति कृष्णकांत वार्ष्णेय के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया। इस मौके पर किशनपाल लोधी, रामपाल लोधी, मनोज शास्त्री, ज्ञान वार्ष्णेय, मुकेश पंवार, राजपाल लोधी, महीपाल आदि रहे। छतारी में भाजपाइयों ने थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।  भूपेंद्र गौड़, आशीष वत्स, श्रीपाल, मलखान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें