फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति से लूटपाट

Sun, 27 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर मार्ग पर बदमाशों ने देर रात बाइक सवार दंपति से नगदी, मोबाइल और सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मथुरा के सिकंदरपुर निवासी कमल सिंह अपनी पत्नी दिव्या के साथ रिश्तेदारी में खुर्जा जंक्शन आए थे। शनिवार देर शाम वह वापस बाइक से मथुरा अपने घर लौट रहे थे।

परौरी नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उनके पास से 800 रुपये नगदी, मोबाइल और दिव्या के कान से सोने के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने बदमाशों ने कमल सिंह के साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें