फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारें भिड़ीं, अधेड़ की मौत

Sat, 15 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कार एक्सिडेंट
विज्ञापन

विज्ञापन
नहर चौकी पर दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से बुलंदशहर रेफर किया गया है।   शुक्रवार दोपहर सराय नहर चौकी पर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही लग्जरी कार और मांकड़ी नहर की पटरी से गढ़ हाईवे की ओर जा रही ऑल्टो कार की नहर चौकी पर सीधी टक्कर हुई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑल्टो लग्जरी कार के नीचे फंस गई, जिसमें ग्राम अहार निवासी इसरार खां (55) की मौत हो गई और ऑल्टो कार सवार तौकीर खां, शहजाद, शैाकीन, गुलजार बानो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्याना सीएचसी पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट अनवार खां ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
 क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 जानकारी के मुताबिक संभल के थाना धानारी अंर्तगत गांव डकडहरा निवासी धर्मपाल पत्नी माया सिंह के साथ बाइक से गाजियाबाद से घर लौट रहा था। देर रात वहीपुर दोराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दंपति को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पति सिर के बल गिर गया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने माया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पति धर्मपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें