फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक का पिता बन हड़प लिया क्लेम

Sat, 23 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मृतक ट्रक चालक का पिता बनकर इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लाखों रुपये हड़प लिए। जब चालक की विधवा मां और बहन ने इंश्योरेंश्स के लिए क्लेम किया तो कंपनी को ठगी किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर कंपनी ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। रिस्क लॉस एंड मितिगेशन यूनिट के प्रबंधक विजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने एक माल-संवाहनित व्हीकल पॉलिसी मुकेश पाराशर पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी इंदिरा नगर मेरठ के नाम जारी की गई थी।

जिसकी अवधि 24 जुलाई 2010 से 23 जुलाई 2011 थी। मुकेश ने अपने टैंकर पर वीणेश उर्फ बिन्नु निवासी रामपुर थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ को बीमित व्हीकल पर बतौर चालक नियुक्त किया था।
विज्ञापन


18 फरवरी 2011 की सुबह 7.30 बजे वीणेश की सुल्तानपुर पेट्रोल पंप के पास हादसे में मौत हो गई थी। वीणेश की मां राजवती व बहन रूबी ने 26 फरवरी 2014 को एक्सीडेंट क्लेम किया।

कोर्ट ने दोनों को 12 दिसंबर 2014 को 8,67,640 रुपये मुआवजे की राशि का अवार्ड पास कर दिया। भुगतान प्रक्रिया के दौरान कंपनी को पता चला कि मृतक व्यक्ति के संबंध में करीब 4.5 लाख रुपया मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है।

उसे बुद्ध प्रकाश पुत्र रामनिवास को ट्रिब्यूनल बुलंदशहर द्वारा एक माह पहले ही दिया गया था। कंपनी ने 13 जनवरी 2015 को एक रिव्यू पिटीशन दाखिल की। जिसके जवाब में मां राजवती ने कहा कि बुद्ध प्रकाश पुत्र पूरण की मृत्यु 18 अक्तूबर 2008 को ही हो चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें