फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी सामान पर सेटंग का खेल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी सामानों पर पर सेटिंग का खेल शुरू
विज्ञापन

शिकारपुर । त्योहार से पूर्व मिलावटी सामान बनने के साथ-साथ छापे के नाम पर सेटिंग का खेल भी शुरू हो गया है। खाद्य पदार्थ के नमूने लेने के लिए आई टीम ने एक दुकान पर रविवार को छापा मारा, लेकिन सेटिंग के बाद टीम बिना नमूना लिए ही चली गई।
विज्ञापन

होली का त्योहार आने वाला है। त्योहार के चलते क्षेत्र में मिलावटी सामान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, मिलावटी सामान पर छापे की आड़ में सेटिंग का खेल भी शुरू हो गया है। रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने मोहल्ला कोट कलां स्थित एक हलवाई की दुकान पर छापा मारा। टीम ने वहां से मिठाई में पड़ने वाले रंग को देखा। इसी बीच दुकानदार सक्रिय हो गया। बाद में पता चला कि टीम बिना नमूना लिए ही वापस लौट गई। वहीं, छापे की सूचना पर नगर के हलवाइयों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सभी दुकानें बंद हो गईं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिस अधिकारी द्वारा छापा मारने की बात कही जा रही है। वह तो आज बाहर है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि फिर छापा की कार्रवाई किसके द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें