इनामी लाटरी के नाम पर महिला से 25 हजार की ठगी
सिकंदराबाद। नगर के कालापीर गुलावठी रोड निवासी फरहीन पत्नी फकरूद्दीन ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। कालर ने बताया कि आपकी 25 लाख रुपये की लाटरी निकली है। उसने उसके 25 लाख रुपये का चेक, और टैक्स की रसीद भी व्हाट्स एप की। फाइल चार्ज के लिए पीएनबी के दिए गए खाते में 25 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। बताया कि उसकी बात पर विश्वास कर उसने दिए गए खाते में 25 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके थोड़ी देर बाद ही अन्य खर्चों के नाम पर 45 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। पीड़िता के खुद को गरीब बताने पर उसने फिर 25 हजार,15 हजार और बाद में 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। कालर की बातों से उसे ठगी का अहसास हो गया। कार्यवाहक कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।