ड्यूटी पर गया फैक्ट्री कर्मी लापता
सिकंदराबाद। ड्यूटी पर गया फैक्ट्री कर्मी संदिग्ध हालत में लापता हो गया। साथी कर्मचारियों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम बरपलिया, पोस्ट बनी, थाना गुथनी जनपद शिवान निवासी ब्रजमोहन ने बताया कि वह और उसके गांव के लड़के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। सभी साथी किराए पर कमरा लेकर औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ रहते हैं। बताया कि गांव निवासी उनका साथी जावेद (25) पुत्र इमामुद्दीन शुक्रवार सुबह कमरे से ड्यूटी के लिए गया था। मगर, वह फैक्ट्री नहीं पहुंचा। तलाशने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो