छात्र को मारपीट कर घायल किया
गुलावठी। स्थानीय सैदपुर रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने ट्यूशन पढ़कर लौट रहे एक छात्र को बुरी तरह पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र बुलंदशहर के एक विद्यालय का दसवीं का छात्र है। शाहिर नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. ताहिर अली का पुत्र है। डॉ. ताहिर अली ने थाने में घटना की तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि उनका पुत्र शाहिर सैदपुर रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से ट्यूशन करके स्कूटी से लौट रहा था। एक बाइक से स्कूटी टच हो गई। इसी बात पर बाइक सवार तीन युवकों ने शाहिर को हॉकी डंडों व तमंचों की बट से बुरी तरह पीटा।