फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
: फोटो समाचार :
विज्ञापन


छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
- मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्क
- सूचना पर रिजर्व पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स पहुंची मौके पर
अमर उजाला ब्यूरो
चोला।
चौकी क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण रिजर्व पुलिस बल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि मोहल्ला निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे आक्रोशित युवती ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। शोर की आवाज सुनकर पहुंचे युवती के परिजनों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़े का प्रयास किया, लेकिन युवक भाग गया। जब युवती के परिजन शिकायत करने के लिए आरोपी के पिता के पास पहुंचे तो दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। युवती के परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण रिजर्व पुलिस बल के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, आरोपी पक्ष के लोगों ने भी युवती के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति है। एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें