चारा काटने गई महिला से कुंडल लूटे
स्याना। निखोभ गांव के जंगल में शनिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने चारा काटने गई महिला के कानों से कुंडल लूटकर भाग गए। घटना से जंगल में काम करने वाले किसानों में दहशत है। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे निखोभ गांव निवासी महिला मंजू शर्मा गांव के जंगल में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान दो लाल पल्सर सवार बदमाश जंगल में पहुंचे। एक बदमाश ने महिला को भ्रमित करने के लिए चित्सौना अल्लीपुर गांव का रास्ता पूछने लगा। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने महिला का मुंह दबा लिया और उसके कानों से कुंडल लूटकर भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता मंजू शर्मा ने स्याना कोतवाली में घटना की देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो