शादी समारोह में गए दो युवक लापता
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी मुकेश पुत्र मटरीमल ने बताया कि उनका बेटा विशाल अपने साथी अरुण पुत्र सूरजभान व शिवम पुत्र ज्वाला सिंह व अन्य के साथ गत 21 अप्रैल को बाइक से दादरी क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में शादी समारोह में शामिल होने गया था। तीनों दोस्त देर रात को ही वहां से एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए निकले थे। लेकिन, वापस घर नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद शिवम पुत्र ज्वाला सिंह गांव शाहपुर खुर्द के पास गंभीर घायल अवस्था में मिला था। उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। उससे जब विशाल व अरुण के बारे में जानकारी की गई तो वह कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर कर रहा है। पीड़ित परिजनों ने नाते रिश्तेदारियों में भी युवकों की काफी तलाश की, लेकिन अब तक कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की थी। लेकिन थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पीड़ित परिजनों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।