फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता से दुष्कर्म, मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता से दुष्कर्म, मारपीट का मामला
विज्ञापन

-पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
सिकंदराबाद। दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट करने, जेठ द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी शादी जनपद मेरठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी खुशी मोहम्मद के साथ सात सितंबर 2018 में हुई थी। शादी के बाद ससुरालिए पांच लाख नगद, कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया कि परिजनों के जमीन बेचकर पांच लाख रुपये देने के बाद भी उनकी मांग, प्रताड़ना जारी रही। 15 जून 2018 को जब परिवार के सभी लोग ईद की खरीदारी करने के लिए गए थे उसके जेठ फकरू ने उसकी दो वर्षीय पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर आतंकित करते हुए रेप किया। नौ जुलाई को उसका पति और जेठ गाड़ी से उसे घर छोड़ने के लिए आ रहे थे। बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। नार्मल स्कूल के पास जेठ ने पति की मौजूदगी में उसके साथ रेप किया। बार-बार मदद के लिए चिल्लाने पर भी पति ने उसकी मदद नहीं की। उल्टे दोनों ने उसके साथ मारपीट की। और रास्ते में फेेंककर फरार हो गए। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि जेठ फकरू के खिलाफ रेप, पति, ससुर रमजानी, सास मुन्नी देवी, देवर सद्दाम, ननद शाहीन, फरहा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें