फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 टन चीनी से भरा ट्रक लूटा

Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
sugar
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में ट्रक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने चांदौक दोराहे पर चीनी से भरा ट्रक लूट लिया। फिर चालक-हेल्पर को बंधक बनाकर सलग्वां के जंगल में फेंक दिया। ट्रक बदायूं के रजपुरा से 60 टन चीनी लेकर दादरी जा रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

औरंगाबाद के झब्बा कॉलोनी निवासी इकबाल पुत्र अनवर ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर की रात करीब नौ बजे वह बदायूं के रजपुरा स्थित शुगर मिल से 60 टन चीनी लेकर 10 टायरा ट्रक नंबर यूपी81एएफ 6212 से दादरी जा रहा था। साथ में हेल्पर रवींद्र भी था। दोनों ट्रक लेकर अनूपशहर के रास्ते बुलंदशहर की ओर निकले।
विज्ञापन


तभी जहांगीराबाद क्षेत्र में ट्रक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने चांदौक दोराहे पर ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया। इसके बाद ट्रक से चार बदमाश उतरे और इकबाल व रवींद्र को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर सलग्वां के जंगल में फेंककर भाग गए। बंधन मुक्त हुए इकबाल और रवींद्र शनिवार सुबह ट्रक मालिक और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि बदमाशों ने शुक्रवार रात चीनी से भरा ट्रक लूट लिया था।

किसान से बाइक मोबाइल लूटा
 नई मंडी चौकी क्षेत्र के मानकपुर निवासी एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक व मोबाइल लूट लिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव ानकपुर निवासी प्रवीन पुत्र सुदर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर की रात करीब 8.30 बजे बुलंदशहर से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी मोहन डेयरी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर उनकी बाइक को रुकवा लिया। जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे के बल पर बाइक, पासबुक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें