फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई दरोगा की बाइक जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार से टकराई दरोगा की बाइक जमकर हंगामा
सिकंदराबाद। कोतवाली गेट के सामने दरोगा की बाइक से कार की टक्कर हो गई। जिस पर गुस्साएं दरोगा ने कार चालक की जमकर क्लास ली और चालान काटा।
शनिवार की दोपहर सिकंदराबाद कोतवाली में तैनात एक दरोगा अपनी बाइक से चौकी जाने के लिए जैसे ही कोतवाली से निकल कर सड़क क्रास करने का प्रयास कर रहा था तभी बुलंदशहर की ओर से आ रही कार बाइक से जा टकराई। जिससे दरोगा बाल बाल बच गए। गुस्साएं दरोगा ने कार चालक की जमकर क्लास ली। कार चालक के गलती मानने पर दरोगा का गुस्सा शांत हुआ। दरोगा ने कार चालक का चालान काट दिया। इस दौरान देखने वालों की भीड़ एकत्र हो गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें