फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा संचालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गुलावठी । श्रम प्रवर्तन अधिकारी बुलंदशहर अनुज वर्मा ने गुलावठी थाने में ग्राम समकोला निवासी भट्ठा संचालक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मैसर्स भारत ब्रिक फील्ड समकोला के स्वामी के खिलाफ 9 श्रमिकों को बंधक बनाए जाने की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गई थी। आयोग के निर्देशानुसार एसडीएम सिकंदराबाद द्वारा उक्त भट्ठे से 9 श्रमिकों को बंधुआ घोषित करते हुए अवमुक्ति प्रमाणपत्र जारी किए गए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार आरोपी भट्ठा स्वामी के खिलाफ बंधुआ श्रम प्रथा उन्मूलन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें