फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के नाम पर एक लाख छह हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट के नाम पर एक लाख छह हजार की ठगी
विज्ञापन

-पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
ककोड़। चौला चौकी निवासी युवक ने ककोड़ के चार लोगों पर प्लाट के नाम पर एक लाख छह हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चार लोगों के नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव नगलाबंशी निवासी चतर सिंह पुत्र अमर सिंह ने बताया कि वह ककोड़ में दूध का व्यापार करता है। करीब आठ माह पूर्व ककोड़ के चार युवकों ने प्लाट बेचने के नाम पर उससे एक लाख छह हजार रुपये लिए थे। उक्त लोगों ने अपना प्लाट किसी और को बेच दिया। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता की। बताया कि रुपये वापस मांगने पर उक्त लोग उसके साथ गाली गलौज करते हुए और उसे जान से मारने की धमकी देते है। चतर सिंह ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें