बैंकट हाल के सामने से बाइक चोरी
गुलावठी। गुलावठी-हापुड़ मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल के बाहर खड़ी एक बाइक बदमाशों ने चोरी कर ली। मो.मुर्सलीन पुत्र इरशाद अहमद ने थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मो.मुर्सलीन का कहना है कि वह शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब वह दावत खा रहा था तो इसी बीच बाइक चोरी हो गई। ब्यूरो