फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बन गई कार, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

छतारी। क्षेत्र के गोंधा गांव रोड पर चलती हुई एक वैन आग का गोला बन गई। घटना को देखकर उधर से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। शुक्रवार देर शाम त्यौरी बुजुर्ग निवासी उमेश शर्मा अपनी कार से घर जा रहे थे। कार में तीन लोग और भी बैठे थे। गोंधा गांव रोड पर गंगावास बंबे के पास अचानक कार में आग लग गई। आग को देख उमेश शर्मा ने कार रोक दी और कार से निकल कर भाग खड़े हुए। उसमें सवार लोग भी आनन-फानन में बाहर निकल आए। उधर से गुजर रहे राहगीर और खेतों पर काम कर रहे लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। जब तक फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया कार पूरी तरह से जल चुकी थी। वायरिंग में शार्ट सर्किट कार में आग लगने का कारण बताया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि मामले में उन्हें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें