फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी
विज्ञापन

- शादी समारोह में गए थे दो परिवार
सिकंदराबाद।
शादी के सायों के चलते चोर समारोह में भाग लेने गए लोगों के बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने शादी में गए दो परिवारों के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। तीसरे मकान में भी उन्होंने ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन जाग होने पर भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार रात चोरों ने पहला निशाना कायस्थवाड़ा निवासी अनाज आढ़ती केशव चौधरी के घर को बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये, सोने चांदी की मूर्ति और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों नगर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित खत्रीवाड़ा में ब्रजमोहन के मकान का ताला तोड़ दिया। यहां से चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी नगदी और जेवर चुरा लिया। इसके वह केसरीवाड़ा में आनंद पुत्र किशनलाल के घर के बहार ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर जब कमरे का ताला तोड़ रहे थे, इसी दौरान घर पर मौजूद आनंद के पुत्र ने शोर मचा दिया। जाग होने पर चोर भाग गए। ज्ञात हो कि रविवार रात चोरों ने हीरा कालोनी निवासी सुक्कन के बेटे के मकान से पांच लाख की नगदी और जेवर चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें