फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाओं को चलते टेंपो से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाओं को चलते टेंपो से फेंका
विज्ञापन

सिकंदराबाद। छेड़छाड़ के विरोध पर टेंपो में बैठे युवकों ने दो महिलाओं को चलते टेंपो से धक्का दे दिया। महिलाएं बुलंदशहर से सिकंदराबाद आने के लिए टेंपो में बैठी थीं। पुलिस मामले में जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के एंटीरोमियो अभियान के ठंडे बस्ते में जाते ही मनचले नगर में फिर से सक्रिय हो गए हैं। बिना किसी भय के मनचले छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विरोध करने पर वह महिलाओं के साथ अत्याचार करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर निवासी दो महिलाएं सिकंदराबाद के लिए बुलंदशहर से टेंपो में सवार हुई थीं। बताया गया कि टेंपो में बैठे दो मनचले महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। सिकंदराबाद में कुत्ते की कब्र पर पहुंचने पर महिलाओं ने चालक को टेंपो को पुलिस चौकी ले जाने के लिए कहा। इस पर मनचलों का पारा चढ़ गया और उन्होंने दोनों महिलाओं को चलते टेंपो से धक्का दे दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक खुद भी टेंपो से कूदकर भाग गए। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। खुर्जा गेट चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें