अहार पुलिस ने तमंचे संग आरोपी को दबोचा
अहार। थाना पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सतर्क नजर आ रही है। थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना के आधार पर अनूपशहर रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलाह के साथ दबोचा गया। आरोपी की शिनाख्त रुपचंद पुत्र सुक्कन निवासी गांव मोहरसा के रुप में हुई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। ब्यूरो