फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने नामजद एक आरोपी को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नीरज हत्याकांड: पुलिस ने नामजद एक और आरोपी को भेजा जेल
-हत्या के कारणों की पुलिस अभी भी कर रही जांच
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी नीरज यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी दिनेश उर्फ कलुआ पुत्र राजन सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया था कि 16 जुलाई को गांव निवासी रॉकी उर्फ राकेश, लाला उसके भाई नीरज (30वर्ष) को जरूरी काम बताते हुए घर से अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान नामजद आरोपियों के अलावा दो अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए थे। 14 दिन बाद नीरज का गुन्नौर जिला बदायूं में गंगा नदी में शव मिला था। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि नीरज की हत्या में शामिल सरायघासी निवासी अरुण उर्फ टीटू को बुधवार की रात में दबिश देकर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। बताया कि एक आरोपी राजवीर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि नीरज की हत्या कैसे की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। वही पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें