फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान की पत्नी से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने ग्राम प्रधान की पत्नी से लूटे कुंडल
विज्ञापन

छतारी। क्षेत्र के गांव कीरतपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम खेत पर काम करने गई ग्राम प्रधान की पत्नी के कानों से कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बादमाश मौके से भाग गए। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गांव सालाबाद निवासी ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह की पत्नी कमलेश अपनी देवरानी के साथ खेत पर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान गांव कीरतपुर के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर उन्हें आतंकित करते हुए ग्राम प्रधान की पत्नी कमलेश के कानों से कुंडल लूट कर भाग गए। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें