गेहूं की ट्राली के नीचे दबने से महिला की मौत
ककोड़। गेहूं की ट्राली के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी विजयपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोगों के साथ ट्राली में गेहूं भर रहा था। गेहूं भरते समय ट्राली को स्टैंड पर पर खड़ा कर रखा था। बताया कि उसकी पत्नी सुनीता (37वर्ष) ट्राली के नीचे बिखरे गेहूं को झाडू़ से एकत्र कर रही थी। अधिक भार हो जाने के कारण ट्राली का अगला भाग ऊपर उठ गया तथा सुनीता ट्राली के पिछले भाग के नीचे दब गई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनीता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।