फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत नट और सचिन ने डाली सरेंडर याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर बवाल : प्रशांत नट समेत चार आरोपियों ने डाली सरेंडर याचिका
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल के तीन नामजद व एक प्रकाश में आए आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर के लिए याचिका डाली है। सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह तक यह आरोपी सरेंडर कर सकते हैं। सोमवार को आरोपियों की घेराबंदी के लिए जिला न्यायालय परिसर के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात रही, लेकिन किसी भी आरोपी ने सरेंडर नहीं किया।
विज्ञापन

स्याना बवाल के मामले में अब तक छह आरोपी न्यायालय में सरेंडर कर जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य आरोपी भी जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को स्याना बवाल के नामजद आरोपी सतीश, विनीत व सचिन के अधिवक्ताओं ने सरेंडर याचिका कोर्ट में पेश की है। जबकि बीते दिनों पुलिस पूछताछ के दौरान प्रशांत नट नामक युवक का नाम सामने आ रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त प्रशांत नट ने भी कोर्ट में सोमवार को सरेंडर याचिका दी है। बताया गया कि सोमवार को किसी भी आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है। एक या दो जनवरी को ये आरोपी सरेंडर कर सकते हैं। सोमवार को जब पुलिस को आरोपियों के सरेंडर की सूचना मिली तो न्यायालय परिसर के आसपास पुलिस टीमें लग गईं, लेकिन शाम होने तक किसी आरोपी के नहीं आने पर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। मामले में अब तक 15 नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। स्याना कोतवाल किरनपाल सिंह ने बताया कि दबिशें दी जा रही हैं। आरोपियों के खिलाफ काफी इनपुट मिला है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें