फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को ले गया युवक, कार्रवाई को पुलिस के चक्कर काट रहा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को ले गया युवक, कार्रवाई को पुलिस के चक्कर काट रहा पति
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बहन के घर से विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पति ने मोहल्ला निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जनपद हापुड़ के गांव निवासी युवक ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी, उनके कोई संतान नहीं थी। बताया कि पत्नी उपचार कराने के लिए सिकंदराबाद में आती थी और वह अक्सर कई दिनों तक अपनी बहन के पास रुकती थी। 14 जुलाई को वह दवाई लेने के लिए सिकंदराबाद अपनी बहन के पास आई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बताया कि पत्नी को तलाश करने के दौरान उन्हें जानकारी हुई कि उसे मोहल्ला निवासी युवक एक अन्य युवक, महिला के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह पुलिस के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें