फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा
विज्ञापन

अहार। थाना पुलिस ने रविवार सुबह एक व्यक्ति को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत पकड़ा है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में हैं। थाना उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि जहांगीराबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति आने वाला है। टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली और वाहन के कागजात चेक किए। इस दौरान सामने आया कि उक्त बाइक को दिल्ली से चोरी किया गया था। आरोपी की शिनाख्त सुंदर कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी दयाल सिंह कालोनी थाना न्यू फ्रेंड्स कालोनी दिल्ली के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खबर लिखे जाने तक आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें