फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नौकरी के नाम पर की ठगी, फिर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले नौकरी के नाम पर की ठगी, फिर दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। कॉलेज में टीचर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म व चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी बस्ती जिले के एक कॉलेज में अध्यापक है। बस्ती जिला पुलिस से जब पीड़ित ने शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए हत्या की कोशिश की। बीते दिनों आरोपी ने फिर से पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अब बुलंदशहर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र एसपी सिटी को देकर बताया कि उसके गांव का एक व्यक्ति बस्ती जिले के एक कॉलेज में अध्यापक है। आरोपी गत अगस्त माह में पीड़ित को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ बस्ती ले गया था। वहां आरोपी ने पीड़ित से चार लाख रुपये हड़प लिए और उसी रात पीड़ित के साथ दुष्कर्म भी किया। इसके बाद पीड़ित ने बस्ती पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बाद में बस्ती एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों वह आरोपी से रुपये वापस लेने के लिए बस्ती गई थी। उस दौरान आरोपी ने उसे दो लाख व एक-एक लाख रुपये के दो चेक दिए थे। इसके बाद पीड़ित वापस अपने गांव लौट आई। आरोप है कि हाल ही में आरोपी पीड़ित के गांव आया था, इस दौरान खेत पर आरोपी ने फिर पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी अन्य ग्रामीणों को आता देख भाग निकला था। इसके बाद आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट करते हुए हत्या की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी सिटी ने थाना पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें