फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में वाहन चोरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में वाहन चोरों का आतंक

सिकंदराबाद। पिछले दस दिनों में चोरों ने नगर के सरकारी अस्पताल परिसर से एक कार समेत दो बाइक चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को अस्पताल के एक कर्मचारी का रिश्तेदार अपनी वैगनआर कार से मिलने के लिए आया था। कार को वह अस्पताल परिसर में खड़ी कर रिश्तेदार से मिलने के लिए चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी कार गायब थी। 22 फरवरी को चोरों ने अस्पताल की पार्किंग से स्वास्थ्य कर्मी धमेंद्र कुमार की बाइक चोरी कर ली थी। मंगलवार को चोरों ने पत्नी को दवाई दिलाने के लिए अस्पताल आए ग्राम अस्तौली जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी सुरेंद्र की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी कर ली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। मगर पुलिस चोरों का अभी तक पता नहीं लगा सकीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें