फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो की मौत मामले में आरोपी ट्रेक्टर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत मामले में आरोपी ट्रेक्टर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कलौली में रविवार शाम को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया था। जिसमें दो युवकों इंशाद और शनि की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया था। पीड़ित पक्षों की ओर से मामले में अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नई मंडी चौकी इंचार्ज नवीन भाटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी ट्रेक्टर चालक इंशाद पुत्र शमशाद निवासी गांव सुतारी को अनूपशहर चौराहे से दबोच लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें