बारात चढ़त के दौरान दो पक्ष भिड़े
खुर्जा। मोहल्ला बुर्ज उस्मान के पास रविवार रात बारात चढ़त के दौरान दो पक्षाें में मारपीट हो गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। एक पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान के रास्ते पर रविवार रात बारात की चढ़त का रश्म चल रहा था। तभी आतिशबाजी ककरने के दौरान दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। ब्यूरो