फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बिना पति ने कर ली दूसरी शादी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाक के बिना पति ने कर ली दूसरी शादी, हंगामा
विज्ञापन


खानपुर। पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरा विवाह करना पति को महंगा पड़ गया। दूसरे विवाह की जानकारी होने पर सोमवार शाम को पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी के घर मायके वालों के साथ धावा बोल दिया। इस दौरान पति व अन्य लोगाें के साथ जमकर मारपीट हुई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मारपीट में दूसरी पत्नी की मां को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहली पत्नी के मायके पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामले में दूसरी पत्नी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह वर्ष 2011 में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के क ई वर्षों बाद तक भी पीड़िता को बच्चा नहीं हुआ। जिसके बाद उसके ससुरालीजन उस पर कटाक्ष करने लगे और उसे घर से निकाल दिया था। पीड़िता पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही है। काफी मान मनौव्वल के बाद भी आरोपी ससुरालीजन नहीं पसीजे। इसके बाद यह मामला न्यायालय में पहुच गया, जहां प्रकरण विचाराधीन है। दूसरी ओर पीड़िता के पति ने बिना तलाक हुए बीते 29 जून को क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। सोमवार को वह दूसरी पत्नी को लेने के लिए उसके घर गया हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही उसकी पहली पत्नी अपने मायके वालों के साथ दूसरी पत्नी के घर जा पहुंची। जहां उसने अपने पहले पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए आई दूसरी पत्नी की मां के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहली पत्नी के पिता, चाचा व मामा को हिरासत में ले लिया है। उपनिरीक्षक जगदीप मलिक ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, मामले में आरोपी पति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें