फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। साथ ही मामले की शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पति ने तहरीर देकर बताया कि गत 14 जून को उसकी पत्नी घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी आरोपी जयप्रकाश, राकेश, विनोद व अमित घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही वादी की पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों व परिजनों को आता हुआ देख आरोपी उसे शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने वारदात के बाद ही पुलिस को मामले की सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। वहीं देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध व रंजिशन प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें