फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के खुलासे में लगी पुलिस की दो टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के खुलासे में लगी पुलिस की दो टीमें
विज्ञापन

नरौरा। नरौरा थाना क्षेत्र में बीती शाम हुई लूट की घटना के खुलासेे के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले के शीघ्र खुलासेे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

उदयगढ़ी से रूपसपुर -बेलोन लिंक मार्ग पर मंगलवार की शाम बेलौन बाजार से सीमेंट के रुपयों की उगाही कर लौट रहे राजघाट चौराहे के बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर भगवत स्वरूप आर्य की बाइक को बाइक सवार दो बदमाशों नें ओवरटेक कर रोक लिया। और तमंचे की बट से घायल कर करीब साढ़े तीन लाख की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। पीड़ित भगवत स्वरूप आर्य की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में दो टीम बनाकर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। एसएचओ दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही लूट की घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें