हत्यारोपी पति को भेजा जेल
सिकंदराबाद। दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम विनूपुर थाना लोधा जनपद अलीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने तहरीर देते हुए बताया था कि 16 जुलाई 2013 में उसने अपनी बहन कविता की शादी नगर के खत्रीवाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र महिपाल के साथ की थी। शादी में करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही वह दहेज में मोटरसाइकिल, एक लाख नगद, एक भैंस की मांग करने लगें। मांग पूरी नहीं होने पर पति प्रकाश समेत अन्य ससुराल वालों ने 21 मई को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोवताल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी पति प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।