फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन


सिकंदराबाद। दहेज में एक लाख रुपये कैश और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी कामनी पुत्री योगेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी 10 मार्च 2016 में थाना ककोड़ क्षेत्र के वैरबादशाहपुर निवासी जितेंद्र उर्फ चानू के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालवाले दहेज में एक लाख रुपये नगद और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह उसे प्रताड़ित करते थे। परिजनों को बताने पर उन्होंने बिरादरी के लोगों के माध्यम से ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान कई बार उन्होंने उसकी हत्या की कोशिश भी की। चार माह पहले आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक लाख नगद और बाइक के बिना वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और वह छह माह की गर्भवती है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पति जितेंद्र व आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें