फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से न मिलने देने से नाराज प्रेमी ने खाया जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से न मिलने देने से नाराज प्रेमी ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

शिकारपुर । क्षेत्र स्थित एक थाने में तैनात दरोगा के बेटे का सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते की बहन की ससुराल में जाना-आना था। इसी दौरान उसका बहन की ननद से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक का भी उसके यहां जाना-आना शुरू हो गया। मामले की जानकारी प्र्रेमिका के परिजनों को हो गई। बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने युवती के मोबाइल से दोनों के प्रेम संबंधों की कुछ फोटो आदि भी देख लिए। जिसके बाद युवती के परिजनों ने युवक से बातचीत करने पर प्रतिबंध लगा दिया। बताया गया कि सोमवार को प्रेमी युवक वहां आ धमका। उसने अपनी प्रेमिका से मिलने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे मिलने से रोक दिया। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया। बेहोशी की हालत में पड़ा होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और युवक जिले में तैनात एक दरोगा का बेटा है। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें