फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों को दिया तीन तलाक, ससुर से हलाला का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगी बहनों को दिया तीन तलाक, ससुर से हलाला का दबाव
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों को उनके पतियों ने तीन तलाक दे दिया। उसके बाद आरोपियों ने फिर से निकाह करने के लिए पीड़ित बहनों को ससुर के साथ हलाला करने के लिए कहा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िताओं के साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी छोटा दामाद जबरन एक बच्चे को भी अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों की शादी धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी दो सगे भाइयों के साथ की थी। निकाह के बाद से ही आरोपी ससुर दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करता था। बताया कि आरोपी ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके बाद आरोपी ससुर ने अपने पुत्रों व पत्नी के साथ मिलकर दोनों बहनों की पिटाई भी की थी। उसके बाद आरोपियों ने तीन तलाक देकर मारपीट कर दोनों बहनों को घर से निकाल दिया था। आरोप है कि बीते 20 अक्तूबर को आरोपी दोनों पति पीड़ित के घर आए और दोनों पुत्रियों पर ससुर से हलाला करने का दबाव बनाया। इंकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। गत सोमवार को आरोपी छोटा दामाद फिर से पीड़ित के घर आया और छोटी पुत्री के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। साथ ही मारपीट कर एक बच्चे को अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें