फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने धाराओं में कर दिया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। तमाम कवायद के बाद भी पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने को तैयार नही है। इसकी बानगी एक बार फिर जहांगीराबाद पुलिस की देखने को मिली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। मामले की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, अब पीड़िता की मां ने एसएसपी से मिलकर स्थानीय पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसएसपी से मिलकर लिखित रूप में शिकायत की है, जिसमें उसने बताया कि उसका पति अन्य जिले के एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वह अपने बच्चों के साथ गांव में ही रहती है। बीते दो अक्तूबर की शाम को उसकी छह वर्षीय पुत्री खेलने को कहकर गई थी, लेकिन वापस नही लौटी। ढूंढने पर पड़ोस के एक घर से उसके रोने की आवाज आने पर जब महिला उस घर में पहुंची तो पड़ोसी युवक मासूम के साथ आपत्तिजनक हालत मे था और दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। बच्ची की मां को आता देख आरोपी युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद पीड़ित मां ने घटना की जानकारी अपने शिक्षक पति को दी। पति ने रात में ही सौ नंबर पर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। अगले दिन पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। लेकिन पुलिस ने एक बार फिर धाराओं का खेल खेलते हुए पीड़िता के पुत्र से तहरीर बदलवाकर आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर स्थानीय पुलिस पर सही धारा में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने कोतवाल को मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कोट.
प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अगर मासूम बच्ची के परिजन कोई और जानकारी पुलिस को देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। - जितेंद्र कुमार, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें