फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलाला के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली रानी पर एसिड अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हलाला के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली रानी पर एसिड अटैक
विज्ञापन

बुलंदशहर। हलाला-बहुविवाह और तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाने वाली महिला रानी उर्फ शबनम पर बाइक सवार दो आरोपियों ने एसिड अटैक कर दिया। रानी को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों रानी के देवर व उसके एक साथी को दबोच लिया।
मूल रूप से दिल्ली निवासी रानी उर्फ शबनम का निकाह करीब 12 वर्ष पूर्व अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ निवासी युवक के साथ हुआ था। रानी को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पति ने तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया था। उसके बाद पीड़िता ने समाजसेवी डा. शमीना से मिले साहस के बाद सुप्रीम कोर्ट में बहुविवाह, हलाला और तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर की और जबरन अपने ससुराल में अपने हक के लिए रह रही थी। बुधवार रात को पीड़िता का अपने ससुरालीजनों से विवाद हो गया। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने रात में ही मामले को निपटवा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह रानी अपने बच्चों के साथ बुलंदशहर स्थित एसएसपी दफ्तर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने जा रही थी। इस दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के बाजार के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर उसका देवर मुजाहिद पुत्र अब्दुल समद अपने साथी व गांव के पूर्व प्रधान हामिद अली पुत्र अब्दुल जब्बार के साथ आया और पीड़िता पर एसिड से हमला कर दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बयान दर्ज करने के बाद चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में है, आरोपी देवर व गांव के पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच घायल रानी को हायर मेडिकल सेंटर उपचार के लिए भेजा गया है। - केबी सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें