फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अनूपशहर। महिला के साथ गैंगरेप के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने अदालत से गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी पड़ोसन से भैंस खुलने की सूचना पर जैसे वह अपने घेर में पहुंची तो पड़ोसन ने घेर की कुंदी बंद कर दी। घेर के अंदर टीन के नीचे उसका भाई रवि और दीपक थे। रवि ने मुंह बंद कर खींच लिया और मारने का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक ने भी दुष्कर्म किया। रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो वहां पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अदालत ने पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि अदालत के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें